गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- थावे, एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के थावे बस पड़ाव पर गुरुवार और शुक्रवार को लगे भीषण जाम से यातायात अस्त-व्यस्त बना रहा। लग्न के मौसम में वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण गुरुवार शाम छह बजे से रात साढ़े आठ बजे तक एनएच-531 पर कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। देर शाम सड़क जाम में कई दूल्हों और बारातियों के वाहन भी फंसे रहे। जिससे कई बारातें अपने गंतव्य तक देर रात पहुंच सकीं। जाम की स्थिति गुरुवार की रात थावे बस स्टैंड से लेकर न्यू बाईपास, टोल प्लाजा, थावे ओवरब्रिज, गवंदरी मुख्य मार्ग और पैठानपट्टी सहित आधा दर्जन से अधिक सड़कों पर बनी रही। शुक्रवार को भी स्थिति बेहतर नहीं रही। सुबह ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, पुलिस पदाधिकारी और कैदी वाहन तक करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस टोल प्लाज़ा के समीप केवल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.