गोपालगंज, अप्रैल 30 -- 22 योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई पहले से प्राप्त आवेदनों का किया गया निपटारा थावे। एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड की चार पंचायतों में बुधवार को डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति टोले में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ अजय प्रकाश राय ने बताया कि यह शिविर लछवार, विदेशी टोला, धतीवना और सेमरा पंचायतों में लगाए गए। इस दौरान उज्ज्वला योजना, आंगनवाड़ी सेवाएं, बिजली कनेक्शन, हर घर नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, वास भूमि पट्टा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कन्या विवाह योजना और प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित सरकार की कुल 22 योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी गई। बीडीओ ने बताया कि शिविर में पहले से प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.