गोपालगंज, जुलाई 16 -- थावे, एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने आए उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की बाइक मंगलवार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस संबंध में देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र स्थित सरया गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह ने थावे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंदिर परिसर के सामने उन्होंने अपनी बाइक लॉक कर खड़ी की और पूजा करने मंदिर के भीतर चले गए। जब वे पूजा के बाद बाहर लौटे, तो बाइक गायब थी। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.