छपरा, अप्रैल 5 -- पुलिस ने पिस्टल व चाकू किया बरामद दाउदपुर(सारण)। छपरा-सीवान रेलखंड पर थावे- टाटा नगर ट्रेन में शनिवार की दोपहर हथियार के बल बदमाशों ने लूटपाट की और बनवार ढाला के समीप उतरकर फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणों की पकड़ में आया एक बदमाश भी चकमा देकर भाग निकला। हालांकि उसके द्वारा फेंका गया एक पिस्टल व चाकू बरामद किया गया है। लूट के शिकार यात्री सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी गुलाम कादिर के पुत्र गुलाम रशीद ने बताया कि सीवान स्टेशन से थावे- टाटा नगर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर वह वालीबॉल मैच खेलने टाटा नगर जा रहा था। वह बोगी नम्बर एस-12 में बर्थ संख्या 22 पर सफर कर रहा था। दाउदपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद 12 बजकर 08 मिनट पर आगे बढ़ी। करीब 12 बजकर 10 मिनट पर बनवार ढाला के समीप कॉशन के कारण ट्रेन की गति जैसे ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.