गोपालगंज, फरवरी 11 -- थावे। एक संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन से पटना के लिए नियमित पैसेंजर ट्रेन सेवा जल्द शुरू की जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के बाद रेलवे बोर्ड ने थावे-छपरा ग्रामीण-पटना अप/डाउन नियमित पैसेंजर ट्रेन (55515/55516) का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार 23 कोच वाली यह ट्रेन थावे जंक्शन से प्रस्थान करने के बाद जिले के गोपालगंज, रतनसराय, सिधवलिया और दिघवा दुबौली स्टेशनों पर रुकेगी। इस सेवा के शुरू होने से गोपालगंज एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पटना आने-जाने में काफी सुविधा होगी। विशेष रूप से सीमित आय वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन किफायती विकल्प साबित होगी, क्योंकि इसका किराया न्यूनतम रखा गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस ट्रेन को औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया जाएगा। थ...