लखनऊ, फरवरी 1 -- काली एसयूवी (थार) सवार बदमाशों ने रविवार सुबह करीब 10 बजे कानपुर रोड हाइडिल से असलहे के दम पर ट्रक चालक का अपहरण कर लिया। थार के अंदर डालकर उसके हाथ-पैर और आंख पर पट्टी बांध दी। जमकर पीटा और 60 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद सैरपुर इलाके में चलती कार से आलू के खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ट्रक चालक कानपुर के घाटमपुर का रहने वाला हृदय नारायण है। उसने बताया कि वह अमौसी स्थित एलपीजी प्लांट पर ट्रक लेकर शनिवार को आया था। वहां ट्रक खड़ा कर कानपुर जाने के लिए निकला था। गैस प्लांट से निकल कर कानपुर रोड हाइडिल पहुंचा। वाहन का इंतजार कर रहा था तभी एक काली थार पास आकर रुकी। बदमाशों ने पूछा कि कहां चलना है? कानपुर बताते ही बैठा लिया। थार में चार लोग पहले से बैठे थे। उनमें से एक ने असलहा निकालकर कनपट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.