बागपत, दिसम्बर 7 -- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर गौरीपुर मोड़ पर थार गाड़ी को रोके जाने के बाद यूट्यूबर ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिससे आक्रोशित थार सवार युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में यूट्यूबर को बेरहमी से पीटा। इस दौरान हाइवे दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को हिरासत में लिया और वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर पुलिस ने एक थार गाड़ी को रोककर उसकी काली फ़िल्म उतारने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान वहां मौजूद एक यूट्यूबर ने थार में सवार युवकों से उनका नाम और पता पूछना शुरू कर दिया। यह बात युवकों को नागवार गुजरी और वे गाड़ी से उतरकर यूट्यूबर से बहस करने लगे। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। थार सवार युवकों ने पुलिस के सामने ही हाइवे पर यूट्यूबर को...