रामपुर, फरवरी 7 -- थार पर विधायक विधानसभा-34 स्वार लिखवाने और फर्जी पास का उपयोग करने के मामले में पुलिस ने पाकबड़ा निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक शफीक अहमद अंसारी ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक और यूपी पुलिस को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई थी। विधायक ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी निजी थार कार पर विधायक लिखवाकर और फर्जी पास लगाकर उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। विधायक शफीक अहमद अंसारी ने पुलिस से कार स्वामी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने को कहा था। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने थार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के होली वाला कुआं निवासी मोहम्मद शुएब पुत्र अब्दुल साबिर के खिलाफ संबंधित धाराओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.