औरंगाबाद, जनवरी 7 -- जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के तेंदुआ भूसौली गांव के समीप सोमवार की शाम अनियंत्रित थार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की बुधवार को ट्रॉमा सेंटर बनारस में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान तेंदुआ भूसौली गांव निवासी परशुराम ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पवन गांव के पास ही हेयर कटिंग सैलून चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था और सोमवार की शाम घर से सैलून जाने के लिए निकला था। सैलून के पास सड़क किनारे वह अपने एक दोस्त का इंतजार कर रहा था तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित थार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि उक्त थार इससे पहले दमड़ी बिगहा गांव के पास एक बच्चे को भी टक्कर मार चुकी थी। बच्चे के घायल होने पर ग्रामीणों ने थार का पीछा किया तो च...