लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर थारू शिल्पग्राम का संचालन शनिवार से शुरू किया गया। 2021 में बनकर तैयार थारू शिल्पग्राम संचालन के लिए लगातार कवायद चल रही थी। परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजाति विकास यूके सिंह ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर इसकी औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने बताया कि नवरात्र के मौके पर संचालन शुरू किया गया। चंदन चौकी में बनाए गए थारू शिल्पग्राम के माध्यम से थारू जनजाति की संस्कृति, परिधान, गीत, संगीत व खान-पान को अक्षुण्ण रखने, परम्परागत हस्तशिल्प को संरक्षित किया जाएगा। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने बताया कि थारू शिल्पग्राम का संचालन विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण पर्यटन परियोजना से समन्वय करते हुए गीत संगीत, परिधान, हस्तशिल्प व अन्य विशिष्ट विधाओं में पारंगत स्वयं सहायता समूह की महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.