रुद्रपुर, फरवरी 9 -- खटीमा, संवाददाता। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज के एनएसएस सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नौगांव ठग्गू में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद, खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद जोशी रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राखी राणा ने की। कार्यक्रम अधिकारी विवेक जोशी ने सात दिवसीय शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों के किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शिविर में प्राप्त अनुभव, अनुशासन और सेवा भावना को छात्र अपने जीवन में आत्मसात करेंगे, जिसका लाभ समाज को मिलेगा और अन्य विद्यार्थिय...