लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- पलियाकलां। नगर में सुबह एक थारू युवक से मोबाइल छिनौती की घटना को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने सूचना मिलते ही धर दबोचा। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है। आपको बता दें नशे के आदी युवक अपना नशा पूरा करने के लिए चोरी व छिनौती की घटना को अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक नशेडी शीनू नामक युवक ने पटिहन रोड पर जा रहे एक थारू युवक से उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने कुछ ही देर बाद युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.