बलरामपुर, फरवरी 22 -- पचपेड़वा, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र में थारू समाज के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से "थारू न्याय पत्र" का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए न्याय पत्र का औपचारिक विमोचन किया। समारोह को संबोधित करते हुए कोहरगड्डी ग्राम प्रधान नीलम चौधरी ने कहा कि लंबे समय से थारू समाज को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। अब समय आ गया है कि समाज जागरूक होकर संगठित रूप से अपने हक की लड़ाई लड़े। उन्होंने कहा कि "थारू न्याय पत्र" समाज के लोगों को उनके संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम में जनपद बलरामपुर की सीमा से लगे लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों के थारू समाज के ...