लखनऊ, जनवरी 31 -- नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन (एनएमओ) अवध एवं गोरक्ष प्रांत और श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास की ओर से नेपाल से सटे थारू बाहुल्य एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा छह फरवरी को शुरू होगी। शनिवार को जियामऊ के विश्व संवाद केंद्र में इसकी औपचारिक घोषणा हुई। श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. एमएलबी भट्ट, एनएमओ अवध प्रांत के अध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी एवं मीडिया प्रभारी डॉ. कपिल देव शर्मा ने यात्रा का आधिकारिक पोस्टर एवं रूट मैप जारी किया। इससे 25 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा। डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि छह एवं सात फरवरी को करीब 300 केंद्रों पर ग्रामीण स्तर पर विशेष शिविर, आठ फरवरी को जिलों में स्वास्थ्य मेला निःशुल्क जांच, दवा वितरण एवं विशेष परामर्श का आयोजन होगा। ...