बलरामपुर, मई 16 -- तुलसीपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तुलसीपुर की ओर से सामाजिक अनुभूति अभियान के तहत भारत-नेपाल सीमा से लगे थारू जनजातीय गांवों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान ग्राम सोनगढ़ा, मुतेहरा एवं अकलघरवा में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने थारू जनजाति की पारंपरिक संस्कृति, पहनावा, भोजन, जीवन शैली, शिक्षा, कृषि तथा अन्य सामाजिक क्रियाकलापों को नजदीक से जाना। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पारंपरिक भोजन का आनंद लिया। साथ ही जनजातीय जीवन पर गहन चर्चा की। थारू समाज के प्रमिला, रामराज, शिवलाल, दशरथ, फूलमती, विश्राम आदि से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और जीवन शैली को समझने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एबीवीपी अध्यक्ष विवेक गोयल ने किया। सहमंत्री यशराज, इकाई मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.