लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में महिला दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान बालिकाओं द्वारा स्वागत गान एवं सरस्वती वंदना कर अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय के अकाउंटेंट लखपति सिंह ने महिला दिवस पर बालिकाओं को महिलाओं के अधिकार तथा समाज में सम्मान के स्थिति पर चर्चा की। सहायक अध्यापक रामबाबू ने भी महिलाओं को सशक्तिकरण पर विस्तार से समझाया। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने भी महिलाओं को सम्मान एवं भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जा रहे महिलाओं के उत्थान की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ रामप्रकाश, सरोजनी, आशा, रिंका, वार्डे...