समस्तीपुर, फरवरी 19 -- गौनाहा/जमुनिया, एक संवाददाता राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय थरुआ टोला पिपरा में गुरुवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रहे बेलसंडी के पूर्व मुखिया लोकेश महतो सहित अन्य अतिथियों को फूलों का माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बाल मेले को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित 3 से 6 वर्ष के उन सभी 40 बच्चों का शत प्रतिशत विद्यालय में नामांकन एवं ठहराव हो। यही इस बाल मेले का उद्देश्य है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। बच्चों एवं बच्चियों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी खाद्य सामग्री एवं खेलकूद का आयोजन किया गया। बाल मेले में उपस्थित अभिभावक अखिलेश महतो, अशोक कुमार...