रिषिकेष, मार्च 29 -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो का उच्चीकरण नहीं होने पर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया और धरना देकर स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि थानो पीएचसी का जल्द उच्चीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। थानो में ग्राम सुधार महिला एवं पुरुष विकास समिति के बैनर तले क्षेत्रवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष मुन्नी बहुगुणा ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए कई बार धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। कहा कि थानो न्याय पंचायत के अंतर्गत के कई दूरस्थ ग्राम पंचायतें भी आती हैं। इतना बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद भी सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है। जल्द ही अंग्रेजों के जमाने से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.