बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- बलरामपुर संवाददाता। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थानों में मिशन जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला बीट अधिकारियों ने चौपाल लगाकर लोगों को कानून की जानकारी दी। पोस्टर बैनर के माध्यम से अपराध से बचाव के तरीके व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। एएसपी विशाल पांडेय के नेतृत्व में सदर, तुलसीपुर व उतरौला क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सदर क्षेत्रधिकारी ज्योति श्री ने पॉयनियर पब्लिक स्कूल में अभियान चलाकर छात्राओं को जानकारी दी। संयुक्त निदेशक अभियोजन हवलदार सिंह यादव ने कहा कि छात्राओं को नए कानून की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को नए कानून की जानकारी देकर जागरूक किया। नगर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी के साथ महिला डेस्क पर होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.