मुजफ्फर नगर, जुलाई 12 -- समाधान दिवस में पुलिस अधिकारियों ने थानों पर पहुंचकर पीड़ितों की समस्याओं को सुना। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। समस्याओं का समाधान न होने पर उनके लिए टीम गठित की गयी है। शनिवार को जनपद में थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी क्राइम इन्दु सिदार्थ ने महिला थाने पर पहुंचकर पीड़ितों की समस्याओं को सुना। उनके सामने दो समस्याए आयी। जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं जानसठ थाने पर एसपी देहात आदित्य बंसल ने पहंुचकर पीड़ितों की समस्याओं को सुना। उनके सामने तीन समस्याए आयी, जिसमे दो समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एक समस्या के निस्तारण के लिए टीम गठित की गयी है। खालापार व सिविल लाइन थाने पर समाधान दिवस में कोई समस्या नहीं पहुंचा। नईमंडी थाने पर दो समस्याए साम...