कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- पुलिस ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में शुक्रवार को एसपी ने समस्त थानों के बीट आरक्षियों की मीटिंग ली। इस दौरान सभी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। मनमानी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बैठक के दौरान बीट आरक्षियों द्वारा तैयार की गई बीट बुकों का निरीक्षण किया। बीट व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। आरक्षियों से कहा कि अपने-अपने बीट क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर आवश्यक सूचनाओं को संकलन करते हुए बीट पुस्तिका में अंकित करें। यह भी कहा कि संकलित बीट सूचना रोजनामचा आम में दर्ज करें। इससे अपराध नियंत्रण एवं जनसंपर्क को और अधिक सबल बनाया जा सकेगा। उन्होंने प्रत्येक बीट आरक्षी को अपने क्षेत्रों से संबंधित अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, सक्रिय भूमिका निभाने एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.