नई दिल्ली, मार्च 17 -- जुगसलाई थाने में पुलिस से विवाद के बाद शुक्रवार को सेना के हवलदार सूरज राय की पिटाई कर दी गई और शनिवार को केस कर उन्हें जेल भेज दिया गया। सूरज पर डीएसपी और इंस्पेक्टर के साथ मारपीट का आरोप पुलिसवालों ने लगाया है। पुलिस के अनुसार, पहले जुगसलाई थाना के निजी चालक छोटू और उनके चचेरे भाई विजय राय के बीच मारपीट हुई थी। इसी मामले को लेकर सूरज राय थाना पहुंचे थे। वैसे पूर्व सैनिकों का आरोप है कि उन्हें जुगसलाई थाने में बुलाया गया था। वहां पहुंचने पर थाना प्रभारी के साथ सूरज राय की बहस और हाथापाई हो गई। घटना की जानकारी डीएसपी को मिली तो वे भी थाना पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान सूरज राय उनसे भी उलझ गए। इधर, सूरज का आरोप है कि उनकी थाने में बुरी तरह पिटाई की गई। सूरज डीबी रोड विश्वकर्मा मंदिर के समीप के निवासी हैं। पूर्व सैनिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.