गोरखपुर, जून 26 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बुधवार की रात सर्राफा व्यापारी उमेश जायसवाल (45) व उनके बेटे रोहन जायसवाल (20) को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से पिता-पुत्र घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, घटना के बाद से आरोपित के परिजन भी घर छोड़कर फरार हैं। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई। बताया जा रहा है कि उमेश द्वारा थाने में सोमवार को हुई मारपीट की शिकायत करने पर वारदात की गई। फिलहाल, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर निवासी उमेश जायसवाल की बड़दाड़ चौराहे पर जायसवाल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। एक सप्ताह पहले वॉलीबॉल खेलने के दौरान रोहन का गांव के दुर्गा उर्फ बबलू सिंह के घर के बच्चों से व...