अमरोहा, मई 5 -- प्रेमी के साथ फरार हुई महिला को पुलिस ने शहर में चौपला से पकड़ लिया। दोनों को थाने लाया गया। महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। ससुराल वालों ने भी उसे उसके प्रेमी के साथ जाने की सहमति दे दी। जानकारी के अनुसार हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध थे। बताते हैं कि रविवार को प्रेमी युगल घर से फरार हो गया। तभी महिला के ससुराल वालों को घटना की जानकारी हो गई। सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हो गई और प्रेमी युगल को शहर में चौपला के पास से पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। महिला के ससुराल वाले भी पहुंच गए। पुलिस के सामने महिला बोली कि मुझे अपने प्रेमी के साथ रहना है। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी तो ससुराल वालों ने भी उसके फैसले पर अपनी सहमति दे दी। प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.