टिहरी, मार्च 18 -- सीओ ओसिन जोशी ने मंगलवार को थाना लम्बगांव का अर्धवार्षिक निरीक्षण करते हुए थाने की व्यवस्थायें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि आम लोगों की शिकायतों को थाने के स्तर पर उचित निस्तारण समय से किया जाय। शिकायतों को पेंडिंग न रखा जाए। लम्बगांव थाने के अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान सीओ जोशी ने सर्वप्रथम गार्ड ऑफ आनर लिया। उसके बाद थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, कार्यालय, मालखाने, हवालात, भोजनालय, बैरक, महिला एवं शिशु कल्याण हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष का भी निरीक्षण किया। असलाहों और आपदा सम्बंधी उपकरणों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि सभी उपकरणों को चालू हालात में रखा जाए। उपकरणों की समय-समय पर मरम्मत और सर्विस की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.