रिषिकेष, मार्च 28 -- सीओ संदीप नेगी ने शुक्रवार को रानीपोखरी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेख और असलहों को चेक किया। साथ ही लंबित विवेचनाओं की जानकारी लेकर उनके जल्द निस्तारण को कहा। शुक्रवार को ऋषिकेश क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी द्वारा थाना रानीपोखरी में उपलब्ध सरकारी संपति, असलहा कारतूस और क्राइम किट, दंगा नियंत्रण उपकरण, आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया। थाने में नियुक्त अधिकारियों और कर्मियों से वेपन हैंडलिंग कार्रवाई की गई। उन्होंने शस्त्रों की साफ-सफाई के आदेश भी दिए। उन्होंने मालखाने का निरीक्षण किया, साथ ही पुराने मालों का निस्तारण कराए जाने को निर्देशित किया। निर्देशित किया कि एमवी ऐक्ट, लावारिस और अभियोगों से संबंधित मालों का निस्तारण किया जाए और नीलामी प्रक्रिया की जाए। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.