मेरठ, दिसम्बर 19 -- सरूरपुर क्षेत्र के एक कस्बे में पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को लेकर कई घंटे थाने में पंचायत चली। दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए परिजन और लोग जुटे रहे। घंटों प्रयास के बाद भी पति-पत्नी के बीच सहमति नहीं बनी। पंचायत में पत्नी ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा निवास युवक की शादी जून 2024 में जानसठ की युवती से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद हो गए। विवाहिता मायके चली गई। कुछ दिन बाद सुसराल पक्ष के लोग विवाहिता को लेने मायके पहुंचे तो महिला ने जाने से इंकार कर दिया। महिला के ससुराल पक्ष ने उसे वापस लाने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन महिला जिद पर अड़ी रही। ससुराल पक्ष ने कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस भेजा, जिसके बाद दोनों पक्ष सरूरपुर थाने पहुंचे। यहां हुई पंचायत में दो...