जौनपुर, अप्रैल 24 -- जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाने में एक युवक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता। वीडियो में वहां के थाना प्रभारी विनोद मिश्रा खुद बेल्ट से पीट रहे हैं। करीब एक मिनट के इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक युवक को दो लोग पकड़े हैं। वहां पास में कुछ पुलिसकर्मी भी बैठे हैं। एसओ विनोद मिश्र युवक का हाथ थाने के ही एक खंभे में पहल पकड़वाते हैं। इसके बाद बेल्ट से बर्बरता पूर्वक पिटाई करते हैं। इस दौरान वह कुल नौ बार युवक को पीटते हैं। जब युवक गिर गया तो थानाध्यक्ष ने पैर से उसे सिर के पास लगाकर उठाने का प्रयास किया। हालांकि इस बीच हाथ पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों ने उठाकर दूसरी जगह किया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी डॉ.कौस्तुभ ने एसओ विनोद मिश्र को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.