बिजनौर, सितम्बर 14 -- थाने पहुंचकर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने बामुश्किल प्रयासों से युवक को बचा लिया। घटना दोपहर 2:30 बजे की है। बताया जाता है कि युवक अर्जुन चंद्रा अपने विरुद्ध एक महिला द्वारा दी गई दुराचार से संबंधित तहरीर से परेशान चल रहा था। युवक का कहना है कि बार-बार पुलिस उसके घर जा रही थी और उसे परेशान कर रही थी, इसलिए उसके सामने कोई दूसरा चारा नहीं था। उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इस कारण उसने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि युवक के पिता मोहल्ला जुमरात का बाजार निवासी स्वर्गीय मनोज कुमार चंद्रा ने एक महिला से कुछ कर्ज लिया था। उसके बाद मनोज चंद्रा की मौत हो गई। महिला कर्ज वापसी की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि महिला ने चार-पांच दिन पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.