गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। आरटीओ ने लोहा लदा ट्रक पकड़कर गुलरिहा थाने पर दाखिल की थी। लोहे के एंगल की रखवाली में लगा वाहन चालक सोमवार की रात ट्रक चोरी से लेकर भाग गया। हेड मुहर्रिर की तहरीर पर केस दर्ज कर गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर चालक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। गुलरिहा पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को गोरखपुर आरटीओ ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक का चालान करके थाने पर चाभी सहित ट्रक को दाखिल कराया था। ट्रक में लोहे का एंगल लदा था। भारी वाहन थाने के अंदर नहीं जा पाया तो थाने के बाहर खड़ी करके ड्राइवर भवानी प्रसाद उर्फ तूफानी निवासी रामनगर थाना मोहम्मदपुर जिला बाराबंकी को हिदायत देते हुए सामान की सुरक्षा में लगा दिया। इसके बाद ड्राइवर बिना चाभी के ही ट्रक ले भागा और सरिया बरगदवा एक व्यवसायी के गोदाम पर उतार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.