दरभंगा, सितम्बर 8 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। पूर्वी प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बहुचर्चित नदी थाना की स्थापना अब साकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाने के लिए रविवार को थाना अध्यक्ष के साथ दो पुलिस अधिकारी और दो आठ की संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। थाना के अस्तित्व में आने से प्रखंड के दियारा क्षेत्र के लोगों में जहां सुरक्षा की भावना जगी है। वही पुलिस नयाय के लिए कुशेश्वरस्थान का दौर भी नहीं लगाना परेगा। बताया जा रहा है कि वरिय पुलिस अधिकारी के आदेश के बाद तत्काल नदी थाना का संचालन महादेव मठ के बाढ़ शरण स्थली भवन में किया जाएगा। नदी थाना के प्रथम थाना अध्यक्ष के पद पर पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार को नियुक्त किया गया है। जबकि अनुसंधान इकाई के पद पर पुअनि राजेश एवं रंजन कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। तथा थाना में 2-8 क...