बलिया, सितम्बर 15 -- गड़वार। स्थानीय थाने के नवनिर्मित गेट का रविवार को उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फीता काटकर किया। लोगों से संवाद करते हुए कहा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और अपराध मुक्त बनाये रखने में सभी की सहयोग की जरुरत होती है। थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई बेहतर रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर, सीओ सिटी श्याम कांत व प्रशिक्षु सीओ सुधीर सिंह, पीआरओ रत्नेश कुमार दुबे, एसओ राजेश बहादुर सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.