वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में शुचिता बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। हर बार की तरह निगरानी, स्ट्रांग रूम में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम में एक डबल लॉक अलमारी सिर्फ रिजर्व सेट के प्रश्नपत्रों के लिए बनाई गई है। इसकी चाभी इलाकाई थानेदार के पास होगी। आपात स्थिति में रिजर्व सेट की जरूरत पर वही इसे खोल सकेंगे। बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्षों में इक्का-दुक्का मामले ऐसे भी आए जब किसी जिले में पेपर लीक की आशंका हुई। इसपर तेजी से निर्णय लेते हुए जिलों में पेपर के सेट बदल दिए गए और परीक्षा सकुशल कराई गई। ऐसी स्थितियों के लिए इस साल बोर्ड ने पहले से तैयारी कर ली है। हर परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूप में लोहे की चार डबल लॉक अलमारियां रखवाई जाएंगी। दो ...