लोहरदगा, जनवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में अपराध की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान एसपी ने जिले के सभी थानों में दर्ज लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की और थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए पुराने मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण तभी संभव है जब थाना स्तर पर निरंतर सक्रियता और निगरानी बनी रहे। पुलिस कप्तान ने गत माह जिले में घटित संवेदनशील मामले, महिला उत्पीड़न, हत्या, चोरी, गृहभेदन, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं की थानावार समीक्षा की। उन्होंने लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने और फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। महिला उत्पीड़न एवं एससी-एसटी अधिनियम से संबंधित मामलों में त्वरित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.