अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या संवाददाता। जनपद अयोध्या मे शनिवार को सभी थानों मे समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस मे पेश की गई अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से ही संबंधित रही। मिल्कीपुर सर्किल स्थित कोतवाली इनायत नगर मे एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित थाना समाधान दिवस मे कुल चार फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की जिसमे एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं कराया जा सका। थाना तारुन मे आयोजित समाधान दिवस मे कुल नौ मामले दर्ज किये गये। जिसमें से एक का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक लल्लन यादव ने बताया कि राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम बनाई गई है। हैदरगंज मे आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें आई जिसमे से एक शिकायत का निस्तारण कराया जा सका। कोतवाली बीकापुर परिसर में नायब ...