मिर्जापुर, फरवरी 22 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उपनिरीक्षक श्याम लाल व राजस्व निरीक्षक अशोक दुबे ने की। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित कुल चार मामले प्रस्तुत किए गए, लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। मामलों के समाधान के लिए राजस्व व पुलिस टीम को संबंधित स्थानों पर रवाना किया गया। समाधान दिवस के समापन पर उपनिरीक्षक श्याम लाल ने निर्देश दिया कि प्राप्त मामलों को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समय पर मामले का निस्तारण कर आख्या प्रेषित करें। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अशोक दुबे, लेखपाल कृष्ण चंद्र मिश्रा, संजीव उपाध्याय, कृष्णा पटेल समेत अन्य अधिकारी व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.