घाटशिला, मार्च 17 -- मुसाबनी। थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में थाना क्षेत्र के मुखियाओं के साथ बैठक किया। इस बैठक में थाना प्रभारी द्वारा जनप्रतिनिधियों से अपराध नियंत्रण में सहयोग की अपील की गई। इस बारे में उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल मुखिया से सहयोग मांगते हुए उनसे कहा गया कि अपने पंचायत क्षेत्र में ग्राम सभा का आयोजन कराएं, जिसमें पुलिस अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाए। जहां ग्रामीणों को मॉब लिंकिंग जैसी घटनाओं से बचने के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले छोटे अपराधों जैसे चोरी, मारपीट रोकने के लिए भी उन्हें समझाया जाएगा। इसके साथ ही घरेलू हिंसा के बारे में और इसके नुकसान के बारे में भी ग्रामीणों से बात की जाएगी, घरेलू हिंसा की शिकार अक्सर महिलाएं होती हैं, ऐसे मामले को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.