जहानाबाद, फरवरी 6 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के डकरा पंचायत के सरपंच वकील अख्तर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बीडीओ मृत्युंजय कुमार को दिया है। जिसमें बताया गया है कि पर्यटक थाना बराबर के थाना अध्यक्ष के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। 5 फरवरी को वे एक अन्य सरपंच के साथ थाना में एक विवाद सुलझाने के उद्देश्य गया था। थानाध्यक्ष अभद्र व्यवहार करते हुए कुर्सी से उठने को कहा और थाना परिसर से बाहर निकाल दीया। यह व्यवहार मेरे पद के गरिमा के विरुद्ध है। जिससे आहत होकर मैं इस्तीफा दे रहा हूं। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्णानंद कुमार ने कहा कि सरपंच का आरोप पूरी तरह से निराधार है। उनके द्वारा किसी को कुर्सी नहीं उठाया गया है। किस मंशा से उनके द्वारा इस्तीफा दिया गया है। यह मैं नहीं कह सकत...