रांची, अप्रैल 24 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के आजसू कार्यकर्ताओं और थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह के साथ गुरुवार को प्रभारी के कक्ष में सम्मानपूर्वक वार्ता संपन्न हुई। आजसू कार्यकर्ताओं का आरोप था कि आजसू नेता गदाधर महतो के साथ प्रभारी ने दुर्व्यवहार किया था। इस मामले को लेकर आजसू कार्यकर्ता आंदोलन का मन बना रहे थे। वरीय कार्यकर्ताओं की पहल पर दोनों पक्षों ने बैठकर मामला सुलह करा दिया। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। मौके पर किरीटी महतो, अजित सिंह, धनंजय महतो, मिहिर सिंह मुंडा और डोमन मंडल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.