फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। थाना कमालगंज पुलिस ने बौद्धिक रूप से कम सक्षम महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गौसपुर निवासी नौशाद ने डायल 112 पर थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव में बौद्धिक रूप से कम सक्षम महिला घूम रही है। जानकारी मिलने पर पीआरवी की टीम गांव पहुंची और वहां से थाना कमालगंज को पूरी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला से नाम पता पूछा गया। इस पर महिला ने अपना नाम बताया तथा अपने आप को कानपुर नगर के एक क्षेत्र का रहने वाला बताया। थाना पुलिस की ओर से महिला से मिली जानकारी के आधार पर सी प्लान एप के माध्यम से क्षेत्र के ग्राम प्रधान से फोन पर जानकारी की गयी। ग्राम प्रधान ने महिला के बारे में पूरी जाकारी देते हुये पुलिस को बताया कि यह महिला उन्हीं के गांव की है। इस पर महि...