हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। जिले के पाली थाना परिसर में सोमवार सुबह 10:45 बजे एक युवक ने अपनी पत्नी की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपित को दौड़कर पकड़ लिया। रामापुर अटरिया गांव के अनूप कुमार ने पाली थाने में तहरीर दी थी। इसमें अपनी पत्नी के शाहजहांपुर निवासी सुरजीत के साथ चले जाने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार की शाम पुलिस महिला को बरामद कर थाने ले आई। सोमवार की सुबह करीब 10:45 पर सिपाही संजना महिला को भोजन खिलाने थाना परिसर में ही मेस लेकर गई थी। संजना महिला को लेकर वहां से लौट रही थी कि तभी पीछे से अचानक आए आरोपित अनूप ने महिला के पीठ में गोली मार दी। महिला मौके पर ही गिर गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.