छपरा, अगस्त 13 -- छपरा, हमारे संवाददाता । जिले के थाना परिसरों की सुरक्षा, गोपनीयता व विभागीय मर्यादा को बनाए रखने के महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि प्राय: यह देखा गया है कि थाना परिसरों व आसपास के क्षेत्रों में अनधिकृत व्यक्तियों, विशेषकर तथाकथित दलालों का आना-जाना निरंतर बना रहता है। साथ ही, कुछ स्थानों पर थानाध्यक्ष द्वारा थाने के कार्य चौकीदार के संबंधियों परिचितों से करवाए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। यह स्थिति सुरक्षा व गोपनीयता के दृष्टिकोण से गंभीर है। सभी थानाध्यक्षों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है । प्रत्येक थाना में आगंतुक कक्ष की व्यवस्था व आगंतुक पंजी का संधारण अनिवार्य होगा। इसमें प्रत्येक आगंतुक का पूरा नाम, पता, आगमन का उद्देश्य व मोबाइल नंबर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.