बांका, दिसम्बर 27 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने शुक्रवार को पंजवारा थाना का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया तथा लंबित कांडों की समीक्षा की।एसपी ने थानाध्यक्ष चंदन कुमार को सभी लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने ठंड के मद्देनज़र रात्रि गश्ती तेज करने, अपराध नियंत्रण के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग और सतत निगरानी के निर्देश दिए।विशेष रूप से झारखंड सीमा से सटे इलाकों में सक्रिय बदमाशों व अवैध शराब तस्करी एवं अवैध खनन से जुड़े माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने तथा इन गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाने का आदेश दिया। एसपी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए इंटेलिजेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.