रुद्रपुर, नवम्बर 16 -- सितारगंज। कोतवाली सितारगंज में रविवार को थाना दिवस का आयोजन किया। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने पारिवारिक कलह और जमीनी विवाद से जुड़े मामलों को सुना और उसका निस्तारण किया। कोतवाल ने बताया कि पारिवारिक कलह के चार और जमीनी विवाद से जुड़े तीन मामले सामने आए। पारिवारिक कलह के मामले में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। जबकि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में बीच का रास्ता निकालकर उसका निस्तारण किया गया। यहां एसएसआई विक्रम धामी, एसआई बबीता टम्टा, एसआई जगत सिंह शाही, एसआई अमित कुमार, एसआई सुरेंद्र दानु, ज्योति शर्मा, रमेश बावा, राकेश त्यागी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...