बोकारो, दिसम्बर 23 -- पेटरवार। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर पेटरवार थाना परिसर में मंगलवार को अंचल अधिकारी अशोक राम के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया। यहां आयोजित थाना दिवस के मौके पर अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये 10 रैयतों ने अपनी- अपनी फरियाद अंचल अधिकारी के समक्ष रखते हुए न्याय की गुहार लगाई। अंचल अधिकारी अशोक राम ने जमीन संबंधित दस्तावेजों का मूल्यांकन करते हुए और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद 5 रैयतों के जमीन संबंधित मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया जबकि 5 रैयतों के समस्याओं का समाधान करने को लेकर अगली तिथि मुकर्रर की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, अंचल कर्मी निरीक्षक कुलीन कुमार शर्मा, राजस्व कर्मचारी परमेश्वर मांझी, दिनेश्वर मांझी, अजय कुमार सहित विभिन्न पंचायतों से काफी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.