अमरोहा, अगस्त 14 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। बच्चों ने दही-माखन से भरी मटकी फोड़ी। बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजे। नगर के एचएसएस पब्लिक स्कूल में बाल-वाटिका की कक्षा एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्नों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने अरे द्वारपालों भजन पर अपनी प्रस्तुति दी। कक्षा 6 की छात्राओं द्वारा राधा-कृष्ण के प्रेम को भव्यता के साथ नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कक्षा 7 से 11 तक के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नाटिका का मंचन किया। कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों ने दही-माखन की हांडी फोड़ी। प्रबंधक राजीव अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, प्रधानाचार्य अंकुर काशिव मौजूद रहे। सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी में श्रीकृष्ण एवं राधा रूप में सजे बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.