लोहरदगा, मई 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सेन्हा थाने के पीछे से अज्ञात चोरों ने बिजली के सात खंभों से केबल की चोरी कर ली। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली विभाग सुविधा यहां उपलब्ध करायी गई थी। फुलझर नदी में बना नव निर्मित पुल के पास लगे बिजली पोल से चोर केबल काटकर ले गए। यह जगह सेन्हा थाने से कुछ ही कदमों के फासले पर है। किसान भोला साहू सोमवार को जब खेत की ओर गए तो खंभों से तार गायब पाया। अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से किसान चिंतित हैं कि अब उनके खेतों लगी खेती की सिंचाई कैसे होगी। समाचार लिखे जाने तक सेन्हा थाना में बिजली केबल तार की चोरी की सूचना न बिजली विभाग की ओर से और न किसानों के तरफ़ से दी गई है। बिजली तार चोरी की यह पहली घटना नहीं बल्कि इससे पूर्व भी भड़गांव तथा कंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.