कोडरमा, जून 19 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब थाना भवन से महज 50-60 मीटर की दूरी पर मिट्टी में दबा हुआ विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन की छड़ें पाई गईं। घटनास्थल पर पुलिस टीम ने तत्काल पहुंचकर जांच शुरू की और कुल 19 पीस जिलेटिन बरामद किए। स्थानीय लोगों की नजर बारिश के बाद बाहर आई इन छड़ों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छड़ों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिलेटिन की छड़ों के रैपर पर दीमक लगे पाए गए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये काफी समय से वहां दबे हुए हो सकते हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें वहां किसने और क्यों छोड़ा। ज्ञात हो कि मरकच्चो क्षेत्र में कई पत्थर खदानें सक्रिय हैं, जहां पत्थर तोड़ने के लिए जिलेटिन और डेटोनेटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.