मऊ, फरवरी 14 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के गोठाबारी गांव में जमीन विवाद में एक महिला के साथ दो पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर रामपुर पुलिस थाने की पुलिस ने तत्कालीन थाना और चौकी प्रभारी सहित कुल चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अनिता देवी पत्नी विवेक का आरोप है कि बीते 30 अप्रैल 2025 की सुबह लगभग 11 बजे उनके पट्टीदार विवादित जमीन पर लगे शीशम के करीब 50 तथा यूकेलिप्टस के 9 पेड़ों को बिना किसी वैधानिक आदेश के काटने लगे। इसका विरोध करने पर शिकायत पर पहुंची पुलिस उन्हें और उनके पति को रामपुर थाना ले गई। आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और ढढवल चौकी प्रभारी मोहन प्रसाद गोंड ने अपने हमराहियों के साथ उनके घर पहुंचे...