रांची, फरवरी 2 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना परिसर स्थित थानावली हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में सोमवार को मंदिर का 29वां वार्षिक स्थापना दिवस सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान यजमान संजीत साहू और उनकी पत्नी मनीता देवी ने मंदिर के पुजारी अशोक पंडा, गोपाल पांडेय और सोनू पंडा के सानिध्य में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया गया। इसके बाद भोग भंडारा हुआ और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा-अर्चना के बाद पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के हरि सोनी, वाणी कुमार राय, मुकेश कुमार राय, साधन कुमार राय, रमेश प्रसाद गुप्ता, रवि शंकर, राजेश्वर सिंह, देवेन्द्र सिंह, सोमा नायक, मदन राम, राजगीर प्रसाद, कीर्तन ...